Wednesday, August 26, 2020

तमिल बोलते हुए भज्जी का मेसेज, बताए कोरोना से बचाव के टिप्स

नई दिल्लीसबसे सफल आईपीएल टीमों में शुमार चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी गेंदबाज ने फैंस के लिए तमिल में एक मेसेज शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह तमिल बोलते नजर आ रहे हैं। हरभजन ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह फैंस को सभी आवश्यक सावधानी बरतते हुए घातक से सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं। इस ऑफ स्पिनर ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे घर से तब ही बाहर निकलें, जब बेहद जरूरी हो और मास्क जरूर पहनें। पढ़ें, उन्होंने साथ ही चेन्नै सुपरकिंग्स और चेन्नै पुलिस को भी टैग किया। क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ियों के बीच 'भज्जी' से मशहूर यह ऑफ स्पिनर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहता है और अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में हरभजन आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। हरभजन सिंह को साल 2018 की आईपीएल नीलामी में सीएसके ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब से उन्होंने इस टीम के लिए 24 मैच खेले हैं और पिछले दो सीजन में कुल 23 विकेट लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3liNcnl

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9