Thursday, August 27, 2020

विराट ने दी खुशखबरी, इन क्रिकेटरों ने भी दी थी सोशल मीडिया पर शेयर की थी खबर

हाल में कुछ क्रिकेटरों ने अपने घर आ रहे नए मेहमान की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी पत्नियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर होते ही उसके प्रशंसक खुशी के मारे झूम उठते हैं और फिर बधाइयों और दुआओं का दौर चल पड़ता है। लोग नए मेहमान के अग्रिम स्वागत में भी कसीदे पढ़ने लगते हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं कि हाल के दिनों में किन-किन क्रिकेटरों की पत्नियों ने बेबी बंप दिखाया है...

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में मायूसी का आलम है, लेकिन इस बीच अलग-अलग तरह की खुशखबरियां भी आ रही हैं। अब क्रिकेटरों की ही बात कर लें तो कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके घर नए मेहमान आए हैं या आने वाले हैं।


विराट-अनुष्का ने दी खुशखबरी, इन क्रिकेटरों ने भी दी थी तस्वीर शेयर कर दी थी पापा बनने की जानकारी

हाल में कुछ क्रिकेटरों ने अपने घर आ रहे नए मेहमान की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी पत्नियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर होते ही उसके प्रशंसक खुशी के मारे झूम उठते हैं और फिर बधाइयों और दुआओं का दौर चल पड़ता है। लोग नए मेहमान के अग्रिम स्वागत में भी कसीदे पढ़ने लगते हैं। बहरहाल, आइए जानते हैं कि हाल के दिनों में किन-किन क्रिकेटरों की पत्नियों ने बेबी बंप दिखाया है...



​विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा
​विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट ने उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।' विराट के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अभिनेत्री अनुष्का और विराट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। कोहली ने इसकी तारीख भी बता दी है। इसके मुताबिक जनवरी में इस सेलिब्रटी कपल के घर नया मेहमान आएगा।



​हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक
​हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्तांकोविक

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी सर्बिया मॉडल नताशा स्तांकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने भी बच्चे के जन्म से पहले अपना बेबी बंप दिखाया था। दोनों ने अपने पहले बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और इसी के साथ खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी। नताशा ने अपने बेबी शावर की नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी शावर पार्टी की जो तस्वीर शेयर की उसके डेकोरेशन को देखकर पता चल रहा है कि इन पलों को उन्होंने जमकर सेलिब्रेट किया था।



​फाफ डु प्लेसिस की पत्नी इमारी विसेर
​फाफ डु प्लेसिस की पत्नी इमारी विसेर

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार फाफ डु प्लेसिस के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी इमारी विसेर (Imari Visser) की तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी के बारे में बताया। डु प्लेसिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'दुनिया में सबसे अच्छी चीज- परिवार। आपको और दूसरे नंबर (बच्चा) को देखने के लिए इंतजार।' 35 वर्षीय डु प्लेसिस ने टेस्ट में 3901, वनडे में 5507 रन और टी20 इंटरनैशनल में कुल 1407 रन बनाए हैं।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ElQXI7

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9