Sunday, August 30, 2020

चेस ओलिंपियाड: राहुल गांधी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्लीकांग्रेस नेता ने भारतीय शतरंज टीम को रविवार को शतरंज ओलिंपियाड के फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग उनकी जीत की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि टीम पहली बार शतरंज ओलिंपियाड के फाइनल में पहुंची है। पढ़ें, राहुल ने ट्वीट किया, ‘ऑनलाइन शतरंज ओलिंपियाड के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं। पहली बार फाइनल्स में पहुंचना गर्व की बात है। जीत हासिल कीजिए। करोड़ों लोग इसकी कामना कर रहे हैं।’ विश्व रैपिड चैंपियन ने शनिवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलिंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई। इस जीत से भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम अब फाइनल में रूस और अमेरिका के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2EJ5MEi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9