Sunday, August 30, 2020

डांस, F-1 गेम, पूल.. बायो-बबल में यूं मजे ले रहे हैं क्रिकेटर

नई दिल्लीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारियों में लगी है। खिलाड़ी मौजूदा जैव-सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं। किसी के लिए भी सीमित स्थान पर लंबे समय तक रहना मुश्किल होता है लेकिन खिलाड़ी इसका लुत्फ उठा रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि खिलाड़ी इस दौरान क्या-क्या कर रहे हैं। इस वीडियो में खिलाड़ी जिम में डांस करते और फॉर्म्युला-वन सिम्युलेटर पर हाई-ऑक्टेन रेस में ड्राइविंग करते नजर आ रहे हैं। देखें, वीडियो की शुरुआत में मिशेल मार्श, और एडम जम्पा जिम में डांस करते हुए दिख रहे हैं। ऑलराउंडर स्टॉयनिस वीडियो में ही कहते हैं, 'आप होटल नहीं छोड़ सकते, इसी वजह से सभी एक दूसरे के साथ ज्यादा मनोरंजन करते हैं और हम सिर्फ एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।' उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को एफ-1 सिम्युलेटर, टेबल टेनिस, पूल मिला है। इसके अलावा जिम में भी एक्सरसाइज के लिए खिलाड़ी वक्त निकालते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 11 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QC1Bgf

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9