न्यूयॉर्कदुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने जेन-लेनार्ड स्ट्रफ को सीधे सेटों में हराकर वेस्टर्न ऐंड सदर्न (डब्ल्यू एंड एस) ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच को 6-3, 6-1 की जीत के दौरान अपनी गर्दन के दर्द के कारण असहजता का सामना नहीं करना पड़ा जिससे वह पिछले कुछ समय से परेशान हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने के बावजूद हालांकि जोकोविच लय में हैं। जोकोविच ने कहा, ‘पिछले छह महीने में अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम किया, मेरे पास काफी समय था। मैंने हर चीज पर काम किया। यह शानदार है कि ब्रेक के बाद इतनी जल्दी इसका फायदा मिल रहा है।’ जून में सर्बिया और क्रोएशिया में प्रदर्शनी मैचों के आयोजन के बाद जोकोविच को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इन मैचों के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया था। सेमीफाइनल में जोकोविच की भिड़ंत रोबर्टो बॉतिस्ता आगुत से होगी जिन्होंने गत चैंपियन डेनिल मेदवेदेव को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 1-6, 6-4, 6-3 से हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2D2Jtca
No comments:
Post a Comment