मैनचेस्टर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। दोनों ही टीमों की प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज में इंग्लैंड की कमान मॉर्गन संभाल रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे हैं। पाकिस्तान की फिफ्टी 5.5 ओवर में पूरी पाकिस्तान के 50 रन 5.5 ओवर में पूरे, सैम करन की गेंद पर बाबर आजम ने दौड़कर दो रन पूरे किए और टीम का स्कोर 50 रन पर पहुंचाया। फिलहाल बाबर 22 और फखर जमां 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। 5 ओवर में पाकिस्तान 42/0पाकिस्तान ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान बाबर आजम 19 और ओपनर फखर जमां 22 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। बाबर और फखर उतरे, चौके से पारी की शुरुआत पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और फखर जमां ओपनिंग को उतरे। बाबर ने पारी की पहली गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। शाकिब महमूद की गेंद पर बाबर ने मिड ऑन में चौका लगाया। इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी फील्डिंग इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मॉर्गन ने कहा कि विकेट काफी बेहतर नजर आ रहा है। वहीं, बाबर आजम ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बोलिंग ही चुनते लेकिन उनके पक्ष में नहीं रहा। प्लेइंग-XI इंग्लैंडः जॉनी बेयरेस्टो, टॉम बैंटन, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लुइस ग्रेगरी, मोईन अली, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, शाकिब महमूद। पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी बारिश में धुल गया था पहला टी20 मैनचेस्टर में ही खेला गया सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल मैच में बारिश के कारण कोई परिणाम नहीं निकल सका था। तीसरा और अंतिम टी20 मैच एक सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gErsyB
No comments:
Post a Comment