Sunday, August 30, 2020

अब विराट कोहली का भारत में 'टेस्ट' लेने तो बेताब हैं जेम्स एंडरसन

लंदन इंग्लैंड के रेकॉर्डधारी तेज गेंदबाज (James Anderson) बेहतरीन बल्लेबाजों को आउट करने की चुनौती पसंद करते हैं। अगले साल जब उनकी टीम भारत के दौरे पर जाएगी तो वह के खिलाफ मुश्किल चुनौती के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान 600 विकेट चटकाकर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बने एंडरसन और कोहली के बीच वर्षों तक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। एंडरसन ने 'टेस्ट मैच ' पर कहा, 'उस स्तर के बल्लेबाज को गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है। यह काफी कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मुझे इसमें आनंद आता है। आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आउट करना चाहते हो।' जब भारत ने 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था और एंडरसन ने 4 मौकों पर कोहली को आउट किया था। भारतीय कप्तान तब अपनी 10 पारियों में केवल 134 रन ही बना सका था। लेकिन 2018 में कोहली बिलकुल अलग बल्लेबाज के तौर पर इंग्लैंड पहुंचे और वह इस दौरे पर 593 रन बनाकर शीर्ष रन-स्कोरर रहे, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। 38 साल के एंडरसन ने कहा, '2014 में मुझे कुछ सफलता मिली थी और फिर वह 2018 में पूरी तरह से अलग दिखा और उसने शानदार प्रदर्शन किया।' यह पूछने पर कि 2018 में उन्होंने कोहली की बल्लेबाजी में क्या बदलाव देखे तो एंडरसन ने कहा, 'वह 2018 में गेंद को अच्छी तरह छोड़ रहा था। 2014 में जब मैं आउट स्विंगर फेंकता था तो वह इन पर शॉट लगाने का प्रयास करता और बल्ले का किनारा लगाकर आउट हो जाता। लेकिन 2018 में वह संयम से खेल रहा था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31FWNwJ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9