Sunday, August 30, 2020

'यह मेरा सपना था', अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर बोलीं महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा

नई दिल्लीअर्जुन अवॉर्डी भारतीय महिला क्रिकेटर ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वालों की सूची में अपना नाम जोड़ना उनका सपना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दीप्ति को वर्चुअल समारोह में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा। दीप्ति ने एएनआई से कहा, 'मैंने शुरू से ही कड़ी मेहनत की है और मेरे परिवार ने भी मुझे पूरा सपॉर्ट किया। मैं इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थी और आज मुझे यह अवॉर्ड मिला। यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद खिलाड़ी की जिम्मेदारी देश के लिए और भी बेहतर करने को बढ़ जाती है। यह मेरा सपना था कि मेरा नाम इस पुरस्कार को पाने वालों की सूची में जुड़ जाए।' घातक कोरोना वायरस महामारी के बीच राष्ट्रपति ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार-2020 प्रदान किए। देश के 74 खिलाड़ियों, ऐथलीटों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115वीं जयंती पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद अवॉर्ड, तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। अर्जुन पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय की ओर से एथलीटों की उपलब्धि को मान्यता देने वाला एक सम्मान है। अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि क्रमशः 15 लाख रुपये और 25 लाख रुपये तक बढ़ाई गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gDNIZD

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9