नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन खेल के साथ-साथ फिटनेस के मामले में भी टॉप पर हैं। आईपीएल के अगले सीजन के लिए यूएई पहुंच चुके विराट का एक वीडियो बुधवार को उनकी टीम आरसीबी ने शेयर किया। वीडियो में विराट एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने क्वारंटाइन के दौरान भी विराट फिटनेस में पीछे नहीं हैं। उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने बुधवार को एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह होटल के कमरे की बालकनी में पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं। देखें, आरसीबी ने कैप्शन में लिखा, 'कप्तान कोहली की बालकनी जिम में आपका स्वागत है। सीज़ द डे।' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए विराट कोहली पिछले सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। देश में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के कारण आईपीएल-2020 को भारत से बाहर खेला जाएगा जो कि 19 सितंबर से शुरू होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jdVlaL
No comments:
Post a Comment