टॉम बैंटन के शॉट को देखकर खुद कमेंटेटर भी हैरान हो गए। वह इस शॉट को देखकर मुस्कुराने लगे और बोले- 'सिक्स, वॉट.. पावर देखिए.. रिवर्स स्वीप पर बेहतरीन शॉट।'इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अंदाज में खेलते हुए 20 रन बनाए। उन्होंने इमाद वसीम की गेंद पर ऐसा शॉट लगाया जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलते हुए सिक्स जड़ा।

टॉम बैंटन के शॉट को देखकर खुद कमेंटेटर भी हैरान हो गए। वह इस शॉट को देखकर मुस्कुराने लगे और बोले- 'सिक्स, वॉट.. पावर देखिए.. रिवर्स स्वीप पर बेहतरीन शॉट।'
बैंटन के सिक्स से कमेंटेटर भी हैरान

इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन के इस रिवर्स स्वीप पर शॉट को देखकर खुद कमेंटेटर भी हैरान हो गए। वह इस शॉट को देखकर मुस्कुराने लगे और बोले- 'सिक्स, वॉट.. पावर देखिए.. रिवर्स स्वीप पर बेहतरीन शॉट।'
Just ridiculous from @TBanton18 😱 Live score/clips: https://t.co/jbQgZsoeXk https://t.co/jV1wKOGKqe
— England Cricket (@englandcricket) 1598800932000
हफीज और बाबर की फिफ्टी, पाक ने बनाए 195 रन
पाकिस्तान ने मोहम्मद हफीज (69) और बाबर आजम (56) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। हफीज ने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं, बाबर आजम ने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
खास नहीं कर सके इंग्लैंड के बोलर

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और दोनों ओपनरों बाबर आजम (56) और फखर जमां (36) को पविलियन की राह दिखाई। बाबर और फखर ने 72 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राशिद के अलावा टॉम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। टॉम ने जहां हफीज को शिकार बनाया तो वहीं जॉर्डन ने शोएब मलिक (14) को पविलियन की राह दिखाई।
बैंटन ने पिछले टी20 में खेली 71 रन की पारी

इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 मैच में 71 रन की धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि वह मैच बारिश में धुल गया और कोई परिणाम नहीं निकल सका।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34KunU3
No comments:
Post a Comment