अबु धाबीधुरंधर ऑलराउंडर का बल्ला एक बार फिर चला और ऐसा चला कि फैंस खुशी से झूम उठे। स्टोक्स ने अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 रन की नाबाद पारी खेलकर राजस्थान को शानदार जीत दिलाई। ( ) यह स्टोक्स की सेंचुरी और संजू सैमसन (54*) के साथ उनकी मैच विजयी साझेदारी का ही कमाल रहा कि राजस्थान ने 196 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स ने IPL-13 के 45वें मुकाबले में रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया और सीजन के 12 मैचों में 5वीं जीत दर्ज की। पढ़ें, स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम रॉयल्स के अब 10 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस को 11 मैचों में चौथी हार झेलनी पड़ी। चार बार की चैंपियन इस टीम के 14 अंक हैं जो टॉप पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के भी 14-14 अंक हैं। मुंबई ने हार्दिक पंड्या (60*) की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए जिसके बाद रॉयल्स टीम ने बेन स्टोक्स (107*) और संजू सैमसन (54*) की दमदार पारियों के दम पर 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान के 2 विकेट 44 के स्कोर तक गिरे लेकिन ओपनिंग को उतरे बेन स्टोक्स जमे रहे और मैच में जीत दिलाकर ही दम लिया। उन्होंने आईपीएल का अपना दूसरा शतक छक्के के साथ पूरा किया। स्टोक्स ने पारी के 19वें ओवर (पैटिंसन) की पहली गेंद पर छक्के से अपनी सेंचुरी पूरी की और अगली गेंद पर चौके से जीत दिला दी। उन्होंने 2017 के सीजन में भी शतक लगाया था। इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विनिंग बल्लेबाज स्टोक्स ने 60 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। सैमसन ने 31 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 54 रन बनाए और वह नाबाद लौटे। संजू और स्टोक्स ने तीसरे विकेट के लिए 152 रन की नाबाद और मैच विजयी साझेदारी की।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TlDLGU
No comments:
Post a Comment