Tuesday, August 3, 2021

देखें वीडियो- नीरज चोपड़ा ने फेंका कमाल का थ्रो, ऐसे बनाई फाइनल में जगह

तोक्यो भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को तोक्यो ओलिंपिक के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ओलिंपिक स्टेडियम में, जूनियर विश्व चैंपियन, 23 वर्षीय चोपड़ा ने ग्रुप ए में 86.65 मीटर के अपने पहले प्रयास के साथ 83.50 मीटर के ऑटोमेटिक क्वॉलिफाइंग अंक को हासिल किया और फाइनल में पदक के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे। शनिवार को होने वाले फाइनल में सभी की निगाहें चोपड़ा पर होंगी क्योंकि वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी - 88.07 मीटर - हैं। इसे उन्होंने मार्च में इंडियन ग्रांड प्री में हासिल किया था। भारत के अन्य जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने अपने पहले प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ 76.40 प्राप्त किया और क्वालीफाई करने में असफल रहे। उनके अन्य दो प्रयास क्रमश: 74.80 और 74.81 मीटर के थे। चोपड़ा ने मार्च में इंडियन ग्रांड प्री में 88.07 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने सीजन की शुरूआत की थी और इसके बाद फेडरेशन कप में 87.80 मीटर थ्रो के साथ एक और सराहनीय प्रदर्शन किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yurSBC

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9