Wednesday, November 27, 2019

चैंपियंस लीग: मेसी चमके, बार्सिलोना और लेपजिग अंतिम-16 में

पैरिसस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, लुइस सुआरेज और एंटोइन ग्रिजमैन के गोल की मदद से बार्सिलोना ने ग्रुप एफ में बोरूसिया डॉर्टमंड को 3-1 से शिकस्त देकर नॉकआउट चरण में स्थान सुनिश्चत किया जबकि आरबी लेपजिग पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाने में सफल रही। अर्जेंटीना के मेसी ने एक गोल करने के अलावा सुआरेज और ग्रिजमैन को गोल करने में मदद की। इस जीत से बार्सिलोना के 11 अंक हो गए और वह शीर्ष पर पहुंच गई। स्लाविया प्राहा पर 3-1 से जीत दर्ज करने वाले इंटर मिलान और जर्मनी के क्लब डॉर्टमंड के 7-7 अंक हैं। सुआरेज ने 29वें मिनट में गोल की शुरुआत की जिसके बाद मेसी ने 33वें मिनट में अपने 700वें मैच में बार्सिलोना के लिए 613वां गोल दागा। पढ़ें, ग्रिजमैन ने 67वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। डॉर्टमंड के लिए 77वें मिनट में जाडोन सांचो के गोल ने हार के अंतर को कम किया। ग्रुप जी में आरबी लेपजिग और बेनफिका ने 2-2 से ड्रॉ खेला। लेपजिग ने इस तरह 10 अंक से अंतिम 16 में स्थान सुनिश्चित किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37OT6Gb

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9