Wednesday, November 27, 2019

विराट ने ट्वीट की भूटान टूर की तस्वीर, वायरल

नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान बांग्लादेश से सीरीज खत्म होने के बाद कुछ रिलेक्स के मूड में हैं। इस दौरान वह अपने फैन्स को बिल्कुल नहीं भूले हैं। बुधवार को उन्होंने फैन्स के साथ अपनी और पत्नी अनुष्का की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। ज्यादातर मौकों पर अपनी तस्वीरों पर कैप्शन न लिखने वाले विराट ने इस बार इस तस्वीर पर कैप्शन भी दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली 3 टी20 मैचों की सीरीज के दौरान आराम पर थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी संग भूटान की यात्रा पर गए थे। आज विराट ने अपने इस टूर की ही एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी पहाड़ी रास्ते से नीचे उतर रहे हैं। इस तस्वीर पर इंद्रधनुषी छटा बिखरी हुई है और विराट ने इसे कैप्शन दिया है- 'जीवन के सफर में एक साथ चल रहे हैं, जिसमें हमारे पास कुछ नहीं बस प्यार है।' विराट ने यह तस्वीर अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए इस पर एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है। विराट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोग इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं। विराट की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया टेस्ट में नंबर 1 रैंकिंग वाली टीम है। इस साल से शुरू हुई टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से भारतीय टीम ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं और सातों टेस्ट में उसने जीत अपने नाम की है। इस दौरान विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 4 टेस्ट में पारी से जीत का नया वर्ल्ड रेकॉर्ड भी सेट किया है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पिंक बॉल से पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। इस पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक अपने नाम किया। इस शतक की बदौलत अब विराट ने नाम कुल 70 इंटरनैशनल शतक हो गए हैं। इसके अलावा पिंक बॉल शतक जड़ने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2KXUFHS

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9