Saturday, November 30, 2019

खेल मंत्री ने खेलो इंडिया का तीसरा चरण लॉन्च किया

गुवाहाटीखेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा चरण लॉन्च किया जिनका आयोजन अगले साल 10 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। तीसरे चरण में दो अतिरिक्त खेल साइकलिंग और लॉन बॉल्स जुड़ जाएंगे। पूरे देश से 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी भाग लेंगे, जिसमें 13 दिन में कुल 451 पदक दाव पर लगे होंगे। रिजिजू के अलावा असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी इस मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में तीसरे चरण का शुभंकर, खिलाड़ियों की जर्सी, लोगो और थीम गान भी पेश किया गया। इस मौके पर शीर्ष ऐथलीट हिमा दास, स्वप्ना बर्मन और लवलीना बोरगोहेन भी मौजूद थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OXB0Jk

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9