Friday, November 29, 2019

एलेक्स ब्लैकवेल ने की रिटायरमेंट की घोषणा

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह घरेलू सीजन उनके क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन होगा। ब्लैकवेल ने पिछले साल फरवरी 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी थंडर से खेलती रहीं। बुधवार को उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि 2019 का सीजन आखिरी संस्करण होगा। मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद 36 साल की इस खिलाड़ी ने अपनी टीम की साथियों को इस बात की जानकारी दी। एलेक्स ने इस मैच में 47 गेंदों पर 65 रन बनाए। देखें, ब्लैकवेल ने कहा, ‘मैच से पहले मैंने फैसला कर लिया था कि मैं संन्यास लूंगी। इसे एक समय पर खत्म होना ही था। मेरे करियर में कई तरह की चीजें रही लेकिन इस सीजन में सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने थंडर के लिए आने वाली पीढ़ी को देखा जो मौकों को भुनाना जानती है। इसका हिस्सा बनना विशेष रहा। मैं वाकई में काफी संतुष्ट हूं।’ 36 साल की ब्लैकवेल रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अंतिम बार खेलेंगी। उन्होंने थंडर को डब्ल्यूबीबीएल के पहले सीजन में खिताबी जीत दिलाई थी। वह क्लब के लिए महिला एवं पुरुष टीम को मिलाकर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के लिए कुल 71 मैच खेले हैें और 1,751 रन बनाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OsI7u6

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9