Tuesday, November 26, 2019

क्रास कंट्री: खेतों में काम करने वाली गायत्री ने किया क्वालीफाइ

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) कपास के खेतों में काम करने वाली 15 साल की लड़की ने राष्ट्रीय के लिए क्वॉलिफाइ किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन स्कूल खेल महासंघ अगले महीने पंजाब में करेगा। औरंगाबाद जिले की बाबुलगांव बुदरुक गांव की गायत्री सुखदेव गायकवाड़ के लिए स्कूल जाने के अलावा खेतों से कपास चुनना दिनचर्या में शामिल है। उन्होंने हाल ही में पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित राज्यस्तर की क्रॉस कंट्री में जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वॉलिफाइ किया। उनके कोच और शिक्षक सतीश पाटिल ने बताया, 'गायत्री का घुटना चोटिल था, जिसके बावजूद उन्होंने हाल में सतारा में आयोजित दौड़ को जीतकर पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वॉलिफाइ किया।' उन्होंने बताया, 'गायत्री इसके लिए बालेवाड़ी खेल परिसर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लेंगी।' पाटिल के मुताबिक टूर्नमेंट का आयोजन 11 से 15 दिसंबर तक होगा। गायत्री ने बताया कि वह रोजाना तीन घंटे अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रोज अभ्यास करती हूं, जिसकी वजह से क्वॉलिफाइ कर सकी। मैं खेत के काम में परिवार का हाथ बटाती हूं, जहां मुझे कपास चुनना होता है। मेरा लक्ष्य पंजाब में पदक जीतना है।' किसान की यह बेटी खेत में काम करने के कारण हालांकि प्रशिक्षण में पूरा समय नहीं दे पाती। कोच ने बताया कि वह यहां के जय हिंद स्कूल में अभ्यास करने के अलावा सड़क पर 10 किलोमीटर की दौड़ लगाती हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2qDdt8v

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9