Friday, November 29, 2019

AUS vs PAK: पिंक बॉल से वॉर्नर ने जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

ऐडिलेडऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी। वॉर्नर ने पिंक बॉल से इस डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 389 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया। वॉर्नर ने पारी के 120वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 300 रन पूरे किए। वॉर्नर ने इसके लिए 37 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 550 से ज्यादा रन बना लिए हैं। देखें, स्कोर- वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ 300 रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मार्क टेलर ने 1998 में पेशावर में नाबाद 334 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर चौथे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हैं जिन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाई। पढ़ें, 33 साल के वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा ओपनर के तौर पर चौथे और ओवरऑल 7वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37QWaBv

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9