Monday, November 25, 2019

जोफ्रा आर्चर का दावा, न्यू जीलैंड में नस्लीय दुर्व्यवहार

नई दिल्लीइंग्लैंड के गेंदबाज ने दावा किया है कि न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान उनके साथ एक दर्शक ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया। न्यू जीलैंड ने इस मैच में इंग्लैंड को पारी और 65 रन से हराया। मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा था, तब दर्शकों में से किसी एक शख्स ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया।' उन्होंने साथ ही बार्मी आर्मी की सराहना की। पढ़ें, माउंट मोनगानुई में खेले गए इस टेस्ट मैच को न्यू जीलैंड ने जीता। तेज गेंदबाज नील वैगनर के पांच विकेट की बदौलत न्यू जीलैंड ने सोमवार को टेस्ट मैच के 5वें और अंतिम दिन पारी और 65 रन से जीत दर्ज की। इस जीत से न्यू जीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली। साथ ही यह भी तय हो गया है कि टीम घरेलू सरजमीं पर लगातार 7वीं सीरीज में अजेय रहेगी। आर्चर ने इस मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंदों का सामना किया और वह 7 मिनट तक क्रीज पर रहे। उन्होंने 1 चौके की मदद से 4 ही रन बनाए। दूसरी पारी में आर्चर ने 50 गेंद खेलीं और 5 चौकों की बदौलत 30 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 197 रन पर ऑलआउट हो गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2s7xrID

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9