Saturday, November 30, 2019

इंजिनियर पर कोहली, अनुष्का का नाम क्यों घसीटा

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने पूर्व खिलाड़ी फारुख इंजिनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री आसान निशाना बनती हैं। इंजिनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। कोहली ने इंडिया टुडे से कहा, ‘वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थी और फैमिली बॉक्स और चयनकर्ता बॉक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आईं। पढ़ें- उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर हैं और जब लोग उनका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो, लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।’ क्या था फारुख इंजिनियर का बयानउल्लेखनीय है कि फारुख इंजिनियर ने कहा था, 'उन्होंने चयनकर्ताओं को इंग्लैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अनुष्का शर्मा को चाय का कप परोसते देखा था। यहां तक कि मैंतो उनमें से एक सिलेक्टर को पहचान भी नहीं पाया था और मैंने उससे पूछा था आप कौन हो, क्योंकि उसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था। तब उसने मुझे बताया था कि वह भारतीय टीम के सिलेक्टर्स में से एक है।' बाद में माफी मांगी थीइंजिनियर ने हालांकि बाद में माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा, 'मैंने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स पर व्यंग्य करते हुए यह टिप्पणी की थी और अब इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है।' उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा था, 'बेचारी अनुष्का का नाम इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वह प्यारी लड़की और एक अच्छी इंसान हैं। विराट बहुत शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे प्रबंधक हैं। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। यहां बात सिलेक्टर की होनी चाहिए जिसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2qQqhbK

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9