Wednesday, November 27, 2019

साहा की हुई सर्जरी, डे-नाइट टेस्ट के दौरान लगी थी चोट

नई दिल्लीभारत के टेस्ट विकेटकीपर के दाहिने हाथ की उंगली में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान फ्रैक्चर हुआ था जिसकी सर्जरी कराई गई है। 35 बरस के साहा की उंगली की मंगलवार को मुंबई में सर्जरी हुई। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने हाथ और कलाई के विशेषज्ञ से सलाह ली। उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया। मुंबई में मंगलवार को उनकी सफल सर्जरी हुई। अब वह जल्द ही बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकैडमी में रिहैबिलिटेशन कराएंगे।’ साहा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में टेस्ट सीरीज के दौरान ऐसी ही चोट लगी थी लेकिन वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले ठीक हो गए थे। आईपीएल 2018 के दौरान उन्हें कंधे में चोट लगी थी जिसका उन्हें इंग्लैंड में ऑपरेशन कराना पड़ा। पढ़ें, 37 टेस्ट और 9 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके साहा की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत टीम में आ गए लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साहा को तरजीह मिली। साहा ने डे-नाइट टेस्ट के दौरान इस लंबे क्रिकेट फॉर्मेट में 100 शिकार पूरे किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QXgivx

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9