Thursday, November 28, 2019

एक्सरसाइज से रिजिजू ने दी पसीना बहाने की सलाह

नई दिल्लीकेंद्रीय खेल मंत्री खुद तो काफी फिट हैं और साथ ही वह समय-समय पर फिटनेस को लेकर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने विडियो क्लिप शेयर किए जिसमें वह पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल से लोकसभा सांसद किरण रिजिजू ने एक विडियो शेयर किया जिसमें वह एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फिटनेस आसान है। आओ, पसीना बहाएं, करो जो आपको पसंद हो लेकिन कुछ करो। गलत आदतों को छोड़ो, ड्रग्स से दूर रहो, फिट और स्वस्थ रहो।' पढ़ें, उन्होंने आगे लिखा, 'आइए, कुछ समय सुबह या शाम खुद के लिए दें। फिट इंडिया मूवमेंट, लोगों का अभियान है क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट।' उन्होंने एक और विडियो शेयर किया जिसमें वह बोतल कैप चैलेंज लेते दिख रहे हैं। उन्होंने किक से पानी से भरी बोतल का ढक्कन खोलकर दिखाया। रिजिजू ने लिखा, 'हम योग, वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, एक्सरसाइज कर सकते हैं या कोई खेल सकते हैं, आप कुछ भी करो जो आपको पसंद हो लेकिन पसीना बहाने के लिए कुछ करिए।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2DsahPS

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9