Friday, November 1, 2019

गांगुली की चाहत- यहां काम करें सचिन, हां बाकी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चाहते हैं कि महान खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए काम करें। आईएएनएस से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि इस नए रोल के लिए सचिन को मनाने की प्रक्रिया अभी भी शुरुआती स्टेज पर है, लेकिन गांगुली चाहते हैं कि सचिन आगामी स्टार खिलाड़ियों को बेहतर करने का काम करें। सूत्र ने कहा, 'प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन इस पर बयान देना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन, अगर सभी चीजें योजना के अनुसार रही तो आप शुभमन गिल, ऋषभ पंत या पृथ्वी साव को दिग्गजों के साथ समय बिताते हुए देख सकते हैं। वे न केवल क्रिकेट स्किल बल्कि खेल के मानसिक पक्ष पर भी चर्चा कर सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'नए खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले आदमी से बेहतर कौन हो सकता है? भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह एक और मास्टरस्ट्रोक हो सकता है।' यह पूछे जाने कि क्या तेंडुलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) का दौरा करेंगे। सूत्र ने कहा, 'यह इस तरह से किया जाना चाहिए कि तेंडुलकर के संबंध में हितों के टकराव का मुद्दा न उठे। इन चीजों पर काम करने की जरूरत है।' बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने कहा था कि वह भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए दिग्गजों की सहायता जरूर लेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Wv89PZ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9