Wednesday, February 26, 2020

भारतीय 'उसेन बोल्ट' श्रीनिवास लेंगे साई में ट्रेनिंग

मंगलुरुपारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दूरी 9.55 सेकंड में पूरी करके चर्चा में आए कंबाला धावक बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) परिसर में प्रशिक्षण ले सकते हैं। साई के दक्षिण भारत के निदेशक अजय कुमार बहल की अगुवाई में अधिकारियों ने हाल में केरल के कासरगोड जिले के पैवालाइक में आयोजित अन्ना थम्मा कंबाला को देखा था और उन्होंने गौड़ा से बात करके उन्हें बेंगलुरु में प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कंबाला अकादमी के समन्वयक गुणपाल कदंब ने बताया कि साई के एथलेटिक कोच कुरियन पी मैथ्यू और हरीश भी चर्चा के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि गौड़ा को ट्रैक और एथलेटिक्स में दौड़ने का अनुभव नहीं है इसलिए अकादमी उन्हें शहर के मूदबिदरी के स्वराज मैदान और मंगला स्टेडियम में जूते पहनकर ट्रैक पर दौड़ने का शुरुआती प्रशिक्षण देगी। गौड़ा को उनके प्रयास के कारण ‘कंबाला का ’ कहा जाने लगा था केंद्रीय खेल मंत्री किरन रीजीजू ने मीडिया के जरिए उनकी उपलब्धियों की जानकारी मिलने के बाद उन्हें साई में प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया था। गौड़ा पहले इसके लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वह दलदली खेतों और ट्रैक पर दौड़ने के अंतर को जानते हैं लेकिन बाद में वह सहमत हो गए। वह कंबाला का वर्तमान सत्र समाप्त होने के बाद अप्रैल में साई के बेंगलुरू स्थित केंद्र से जुड़ सकते हैं। वर्तमान सत्र में अभी तक वह रेकॉर्ड 39 पदक जीत चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cb89vW

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9