Thursday, February 27, 2020

तोक्यो ओलिंपिक 2020: खेलों के महाकुंभ पर कोरोना वायरस का साया, तो क्या रद्द होंगे गेम?

नई दिल्ली तोक्यो की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं है और चीन से फैलना शुरू हुए का खतरा खेलों के इस सबसे बड़े महाकुंभ पर मंडरा रहा है। और अब दबी जुबान में यह कहा जाने लगा है कि शायद इन खेलों को कैंसिल करना पड़े। एक चेतावनी अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के एक अधिकारी ने पहली बार कहा है कि तोक्यो गेम्स रद्द होने की आशंका है। ये मुकाबले अब सिर्फ 148 दिन दूर हैं। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 अब तेजी से सारी दुनिया में फैल चुका है। आईओसी के लिए सबसे लंबे समय तक सदस्य रहे डिक पाउंड ने जापान टाइम्स को कहा, 'यह एक नई जंग है और आपको इसका सामना करना होगा। तब तक लोग यह सवाल पूछते रहेंगे, 'क्या यह बीमारी इतने नियंत्रण में है और हमें इतना विश्वास है कि हम तोक्यो जाएं या नहीं?'' उन्होंने हालांकि अभी अलार्म बटन नहीं दाबाया है, हालंकि आईओसी के पास अभी आखिरी फैसला करने के लिए तीन महीने का वक्त बाकी है लेकिन सामान लाने-ले जाने, ऐथलीट के लिए बंदोबस्त करना, फैंस और दुनियाभर के मीडिया के लिए खानपान और अन्य बंदोबस्त करना भी एक बड़ी चुनौती है। आईओसी ने किया था टालने से इनकारआईओसी ने आधिकारिक रूप से गेम्स को टालने या कहीं और शिफ्ट करने के विचार को खारिज कर दिया है। लेकिन जिस तरह यह बीमारी अब फैल रही है इसने सबसे अनुभवी अधिकारियों को भी चिंता में डाल दिया है। यह डर यूं ही नहीं है। पिछले सप्ताह, तोक्यो मैराथन के आयोजकों ने कहा कि वे सिर्फ एलीट रनर्स के लिए रेस करवाएंगे। उन्होंने 1 मार्च को होने वाली रेस में सामान्य वर्ग को कैटगिरी को हटा दिया जिसमें 38 हजार धावकों ने भाग लेना था। तब से लेकर अब तक इस वायरस के मामले इटली, ईरान और साउथ कोरिया में सामने आ चुके हैं। बुधवार को ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और क्रोएशिया में भी पॉजिटिव मामले सामने आए, इन सबका लिंक इटली से था। यह बीमारी बढ़ती जा रही है और अमेरिका के डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन ने चेतावनी दी है कि इसका वैश्विक असर रोका जाना असंभव है- प्रिसिंपल डेप्युटी डायरेक्टर ने कहा, 'यह सवाल ही नहीं है (क्या यह बीमारी वैश्विक है), सवाल यह है कि कब और कितने लोग इससे प्रभावित होंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T2cnyc

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9