दुबई भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं, जबकि गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे थे। राहुल के 823 अंक हैं और वह टॉप पर कायम पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम से पीछे हैं, जिनके 879 अंक हैं। भारतीय कप्तान भी 673 अंकों के साथ 10वें नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 25वें से 18वें और उनके साथी स्टीवन स्मिथ 265 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 53वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की सूची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हैटट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले एश्टन एगर छह स्थानों की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। एगर के टीम साथी एडम जाम्पा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे और साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी पांच स्थान ऊपर उठकर तीन नंबर पर पहुंच गए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3971FMr
No comments:
Post a Comment