Thursday, February 27, 2020

ओलिंपिक से पहले सही रास्ते पर हैं हम: गुरजीत सिंह

बेंगलुरु भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य और ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर ने कहा है कि टीम में काफी सुधार हुआ है और ओलिंपिक से पहले टीम सही समय पर शीर्ष की तरफ बढ़ रही है। गुरजीत ने कहा, 'हमारे टूर और मैच इस तरह से प्लान किए जा रहे हैं कि हम सही समय पर शीर्ष की तरफ बढ़ रहे हैं और हमारे प्रदर्शन में अच्छा सुधार हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह से न्यूजीलैंड में प्रदर्शन किया, उससे हम अपने प्रदर्शन में सुधार महसूस कर सकते हैं। खासकर 2018 के प्रदर्शन की तुलना में जब हमने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। तब गोल का अंतर काफी होता था लेकिन इस बार एक पर आ गया था।' इस ड्रैगफ्लिकर ने कहा, 'कोचिंग स्टाफ ने हमारे लिए जो पैमाने तय किए हैं, हम उन्हें हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं।' टीम इस समय मुख्य कोच शोर्ड मारिन के मार्गदर्शन में बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2VtoC8E

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9