Thursday, February 27, 2020

WC- हम अब कंडिशंस का बेहतर आंकलन करते हैं: भाटिया

मेलबर्न विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम अब परिस्थितियों का आंकलन करने और उनसे निबटने में बेहतर हो गई है, जिसका सबूत हाल में ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज रही। वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेली गई इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हराया था लेकिन फाइनल में वह हार गई। भारत ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले तीनों मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड कप अपने तीसरे लीग मैच में ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को 3 रन से पराजित किया। भाटिया ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'पिछले 12 से 14 महीनों में हमने एक इकाई के तौर पर काफी सुधार किया। हम वास्तव में सकारात्मक स्थिति में हैं। हम त्रिकोणीय सीरीज से ही अच्छा खेल रहे हैं। एक टीम के तौर पर हम अब परिस्थितियों का अच्छी तरह से आंकलन करके उनसे पार पाते हैं।' उन्होंने कहा, 'परिणाम हमारे पक्ष में रहे लेकिन हमें लय बरकरार रखनी होगी। अगर हम ऐसा करते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हम फाइनल भी जीत सकते हैं।' भाटिया को उम्मीद है कि उनकी बल्लेबाज टूर्नमेंट के बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'हम अच्छा खेल रहे हैं। केवल एक या दो मैच रहे, जिसमें हमारी बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल पाईं। शेफाली अच्छी शुरुआत दे रही हैं और बाकी बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cj2eFh

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9