Thursday, February 27, 2020

T20 वर्ल्ड कप- अब बचकानी गलतियां नहीं कर सकते: हरमनप्रीत

मेलबर्न भारतीय कप्तान अपने बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहने पर नाखुश दिखीं। हरमनप्रीत ने आईसीसी के बड़े मैचों से पहले बचकानी गलतियां करने से बचने के प्रति आगाह किया। भारत का मध्यक्रम लगातार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा है। वर्ल्ड कप अभियान में जुटी टीम इंडिया ने आज अपने तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड को हरा अपनी जीत की हैटट्रिक पूरी की। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 4 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, 'टीम जीत दर्ज कर रही है लेकिन फिर भी हम पहले 10 ओवर अच्छे गुजरने के बाद वही गलतियां कर रहे हैं। हमें अच्छी शुरुआत मिलती है लेकिन हम उस लय को बरकरार नहीं रख पाते।' उन्होंने कहा, 'आगे के मैच अधिक कड़े होंगे और हम बचकानी गलतियां नहीं कर सकते। शेफाली (वर्मा) हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। उनके शुरू में बनाए गए रन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।' 16 वर्षीय शेफाली ने 34 गेंदों पर 46 रन बनाए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। शेफाली ने कहा, 'अच्छा लग रहा है। अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। लगातार ऐसा प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैंने ढीली गेंदों का इंतजार किया और उन पर बड़े शॉट खेले।' न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। उन्होंने कहा, 'हमने शेफाली की अच्छी शुरुआत के बाद उन्हें कम स्कोर पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया। जिस तरह से टीम जीत के करीब पहुंची वह शानदार था। एमिलिया केर ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3a8K5YB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9