केप टाउनऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज बुधवार को न्यूलैंड्स के उसी मैदान पर उतरेंगे जहां उन्हें गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाना है। मैच के लिए हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी दुर्व्यवहार से बचाया जा सके। स्मिथ और वॉर्नर उस समय क्रमश: टीम के कप्तान और उपकप्तान थे जब 24 मार्च 2018 को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान कैमरून बैनक्राफ्ट को टेलिविजन पर रेगमाल (सैंडपेपर) को गेंद पर रगड़ते देखा गया था। स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट ने उसी शाम संवाददाता सम्मेलन में इस बात को स्विकार कर लिया था कि उन्होंने जानबूझ कर गेंद से छेड़छाड़ की थी। बाद में पता चला कि इस योजना में वॉर्नर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। तीनों खिलाड़ियों को इसके बाद निलंबित कर दिया गया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c67qvZ
No comments:
Post a Comment