Monday, February 24, 2020

विडियो- जब उल्टे बल्ले से रन दौड़ने लगा पाक क्रिकेटर

लाहौरपाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बेटे इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं और सुर्खियों में बने हुए हैं। आजम रविवार को सुर्खियों में छा गए, जिसका कारण उनका रन लेने का अंदाज रहा। क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे आजम ने कराची किंग्स के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली। इस दौरान एक बार जब उन्होंने रन लिया तो उनके बल्ले का मुंह उल्टा था यानि बल्ले का हात्था नीचे था और बल्ले का बॉटम उनके हाथों में। आमतौर पर बल्ले का हत्था पकड़ कर बल्लेबाज रन के लिए दौड़ता लेकिन आजम ने इससे उलट किया। उनके इस रन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर लोगों ने कहा कि आजम ने क्रिकेट को नया रूप दिया है। आजम को उनके वजन के लिए निशाना बनाया जाता है। साथ ही मोइन खान के बेटे होने के कारण भी वह निशाने पर रहते हैं। आजम ने हालांकि पीएसएल में अपनी पारी से टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32krLsO

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9