कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तैराक ने अपील करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को 2020 में हिस्सा लेने से पहले अपने स्वास्थ के बारे में सोचना चाहिए। थोर्प का यह बयान इसलिए आया है, क्योंकि जापान में इस समय भयंकर बीमारी का जानलेवा प्रकोप है। जापान की राजधानी में इसी साल जुलाई-अगस्त में ओलिंपिक खेलों का आयोजन होना है। अंग्रेजी अखबार गार्जियन ने गुरुवार को थोर्प के हवाले से लिखा है, 'मैं निश्चित तौर पर चिंतित होता। हमें इस बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टरों को पहचानने की जरूरत है, जो बता सकें कि टीम के साथ क्या जोखिम हो सकता है। इससे दूसरे देशों का क्या खतरा है और हम कैसे उस तरह के ओलिंपिक खेलों का आयोजन कर सकते हैं जो सुरक्षित हों और खिलाड़ियों को जोखिम न हो।' उन्होंने कहा, 'आपको यह समझना होगा कि ओलिंपिक खेलों से अलग तरह के जोखिम जुड़े हुए हैं। आतंकी हमले की भी धमकी है और खिलाड़ियों को खेलों में हिस्सा लेने से पहले हमें इन तरह की बातों पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह फैसला निजी तौर पर खिलाड़ियों को लेना है कि क्या वो इन खेलों में हिस्सा लेना चाहते हैं या नहीं या फिर वह अपने स्वास्थ को पहले रखेंगे।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32wMF86
No comments:
Post a Comment