Wednesday, February 26, 2020

उस ऐतिहासिक लम्हे की यादों में खोए सचिन-कांबली

नई दिल्ली महान बल्लेबाज और उनके साथी खिलाड़ी ने 32 साल पहले आज ही के दिन 664 रनों की वह ऐतिहासिक साझेदारी आज ही के दिन मुंबई के क्रिकेट मैदान पर खेली थी। इस मैराथन पारी ने दोनों खिलाड़ियों की इंटरनैशनल क्रिकेट में दस्तक देने का अहसास तभी करा दिया था। विनोद कांबली ने अपने टि्वटर अकाउंट पर इस यादगार पारी का एक लम्हा शेयर किया तो सचिन भी इन यादों में खो गए और उन्होंने लिखा कि बिल्कुल यह पारी आज भी पूरी जीवंतता के साथ याद है। विनोद कांबली ने आज सुबह इस ऐतिहासिक लम्हे की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'आज भी याद है कि हैरिस शील्ड ट्रोफी में जब हमने 664 रन की साझेदारी निभाई थी, तब सचिन तेंडुलकर और मैं कितना एन्जॉय कर रहे थे। अगर उस दिन तब लंच ब्रेक न हुआ होता तो कौन जानता है कि हम कितने और रन कर जाते।' इन शब्दों के साथ विनोद कांबली ने मजे लेता हुआ एक इमोजी भी पोस्ट किया। कांबली के इस पोस्ट पर उनके जोड़ीदार और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी अपना जवाब दिया है। सचिन ने कांबली के इस ट्वीट पर लिखा, 'हम वह कर रहे थे जो हमें सबसे प्यारा था। मेरे दोस्त वह साझेदारी पूरी जीवंतता के साथ याद है।' साल 1988 में इन दोनों जोड़ीदारों ने तब 664 रन की वह ऐतिहासिक पारी खेलकर अपने-अपने तिहरे शतक बनाए थे। बरसों तक दोनों बल्लेबाजों की यह साझेदारी एक रेकॉर्ड थी, जो 2006 तक कायम रही। बाद में हैदराबाद के मोहम्मद शाहबाज और मनोज कुमार ने 721 रनों की साझेदारी इस रेकॉर्ड अपने नाम किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2w3FEQj

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9