Thursday, February 27, 2020

कपिल की सलाह- थक गए हो तो मत खेलो IPL

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने गुरुवार को कहा कि वे खिलाड़ी, जो नियमित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं और अगर उन्हें लगता है कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बहुत बिजी है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को छोड़ कर सकते हैं। कपिल ने यहां एचसीएल के 5वें संस्करण के सम्मान समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को यह सलाह दी। इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर आपको लगता है कि थक गया हूं तो मत खेलो आईपीएल। आप वहां (IPL) अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप थक गए हैं तो आप के दौरान हमेशा ब्रेक ले सकते हैं। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर अलग भावना होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और इससे समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि वे फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने में बहुत अधिक ऊर्जा लगाते हैं। पूर्व कप्तान ने हालांकि इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से मिली हार या फिर वनडे सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों में किसी भी तरह के थकान के संकेत देखे थे। कपिल ने कहा, 'मुझे नहीं पता। टीवी देखना और बयान देना मेरे लिए बहुत मुश्किल और अनुचित है।' 16 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेलने वाले इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि जब वे खेलते थे तो उन्हें भी थकान महसूस होती थी। उन्होंने कहा, 'कई बार, हां। जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और उस समय थकान महसूस करते हैं, जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं या विकेट नहीं ले रहे होते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो कभी नहीं थकते हैं। आप 7 विकेट लेते हैं और एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करते हैं।' अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले इस महान क्रिकेटर ने कहा, 'यह एक बहुत ही भावनात्मक चीज है। आपका मन और आपका दिमाग उसी तरह काम करता है। अच्छा प्रदर्शन आपको बहुत हल्का और खुश करते हैं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2T2fKFw

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9