मुंबईभारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे डी. वाई पाटिल टूर्नमेंट में खेलेंगे। डीवाई पाटिल स्पोटर्स अकादमी और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय पाटिल ने कहा, ‘द रिलायंस 1 (टीम) में हार्दिक पंड्या, और खेलेंगे।’ हार्दिक अपनी चोट के कारण लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लग गई थी और भुवनेश्वर को स्पोटर्स हार्निया की शिकायत हो गई थी। मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, संजू सैमसन जैसे भारतीय खिलाड़ियों के अलावा दिग्गज घरेलू खिलाड़ी सूर्यकुमार, राहुल त्रिपाठी, अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे दिव्यांश सक्सेना इस टूर्नमेंट में बीपीसीएल टीम का हिस्सा होंगे। दिनेश कार्तिक, मनदीप सिंह, राहुल तेवतिया, वरुण चक्रवर्ती, रितुराज गायकवाड़ डी.वाई पाटिल-ए टीम का हिस्सा होंगे। इस टूर्नमेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें सीएजी, इन्कम टैक्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और आरबीएल शामिल हैं। फानल छह मार्च को खेला जाएगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32t2EnN
No comments:
Post a Comment