Wednesday, February 26, 2020

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गर्लफ्रेंड विनी से की सगाई

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रामन के साथ शादी का फैसला किया है और इस जोड़े ने बीते सप्ताह सगाई भी कर ली है। ग्लेन मैक्सवेल और उनकी मंगेतर विनी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात को अपने फैन्स और संबंधियों से साझा भी किया है। मैक्सवेल और विनी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। मैक्सवेल ने विनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विनी ने सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। विनी ने अंगूठी दिखाते हुए पोज दिया है। मैक्सवेल ने इस तस्वीर के साथ रिंग वाला इमोजी पोस्ट किया है। अगर आपके मन में अभी भी उत्सुकता यह है कि भले मैक्सवेल ने इशारा सगाई का किया हो, लेकिन अभी तक कुछ कहा नहीं है तो विनी रामन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर आपको इस प्रश्न का हल मिल जाएगा। विनी ने भी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और उन्होंने अपने फैन्स को सगाई की यह बात भी साफ-साफ बताई है। विनी ने लिखा, 'बीते सप्ताह मुझे सबसे प्यारे लगने वाले व्यक्ति ने उससे पूछा शादी करोगी?' इसके बाद विनी ने खुशी और रिंग का इमोजी बनाकर हैशटैग के साथ येस लिखा है। मैक्सवेल की आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने भी इस शानदार बात का खुलासा देरी से करने पर थोड़ी निराशा जताई है। किंग्स XI पंजाब ने इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'एक सप्ताह हो चुका है और इस बारे में हम अब सुन रहे हैं।' किंग्स ने इसके साथ एक निराशा वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। बता दें 31 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के साथ नहीं है। मैक्सवेल की बाईं कोहनी चोटिल है और उनकी ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी होनी है। इसीलिए वह टीम के साथ अफ्रीका दौरे पर नहीं हैं और इन मेडिकल लीव के दौरान ही उन्होंने सगाई कर ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक इस चोट के चलते मैक्सवेल करीब 6 से 8 महीने खेल से दूर रहेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32ukQh1

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9