Tuesday, February 25, 2020

जब ट्रंप ने की थी सहवाग के स्कूल की तारीफ, ट्वीट वायरल

नई दिल्लीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिलहाल दो दिवसीय भारत दौर पर हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से सोमवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया था। दूसरी ओर, पूर्व ओपनर को 2017 में से मिली तारीफ याद आ गई। उन्होंने उस तारीफ का ट्वीट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 12 फरवरी 2017 को ने लिखा था- भारत के झज्जर में सबसे अच्छा स्कूल है 'सहवाग स्कूल'। खेल, शिक्षा और अपने सपने को पूरा करने के लिए शानदार जगह है।' इस ट्वीट को अब सहवाग ने पिनटॉप करके रखा हुआ है, जबकि इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि सहवाग का सहवाग इंटरनैशनल स्कूल झज्जर में है। इसी स्कूल में सहवाग ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के बच्चों को फ्री में पढ़ा रहे हैं। 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के दो दिन बाद ही सहवाग ने ट्वीट कर शहीदों के बच्चों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की पेशकश की थी और वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभा भी रहे हैं। वीरू ने भारत के निए 104 टेस्ट खेलते हुए 23 शतों की मदद से 8586 रन बनाए हैं। जिसमें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए गए दो तिहरे शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा सहवाग ने 251 वनडे खेले और 8273 रन बनाए। इसमें 15 शतक शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3c9H8sz

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9