Saturday, March 28, 2020

2 घंटे साफ-सफाई के बाद रोहित, आसान काम नहीं

नई दिल्लीचीन से फैले खतरनाक के कारण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने घरों में समय बिता रहे हैं। कई क्रिकेटर समय सोशल मीडिया पर अपील भी कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें भारतीय स्टार ओपनर अपने अनुभव इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ शेयर कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से पीटरससन एक वीडियो चैट कर रहे हैं। इसमें केविन पीटरसन पूछते हैं, आपने आखिरी बार घर पर काम कब किया था? तब रोहित कहते हैं, 'मुझे याद नहीं कि मैंने घर का काम आखिरी बार कब किया लेकिन मैं अब साफ-सफाई कर रहा हूं जिसमें मुझे 2 घंटे लग गए। घर साफ करना आसान नहीं होता है।' पढ़ें, रोहित आगे बताते हैं, 'मैं कुछ समय अपनी बेटी के साथ क्रिकेट भी खेला। मैंने घर में पोंछा लगाया, कपड़े धोए और फिर फर्श साफ किया ताकि मेरी बेटी खेल सके।' फिर रोहित अपने कमरे की खिड़कियों की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'देखो खिड़कियां कितनी साफ दिख रही हैं। मैंने उन्हें भी साफ किया।' इस पर पीटरसन और रोहित, दोनों हंसने लगते हैं। घातक कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इससे बचाव के तौर पर भारत के सभी देशवासियों से घरों पर रहने की अपील की गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39jj2Jq

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9