Thursday, March 26, 2020

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जीवा सिंह धोनी का यह मस्ती भरा विडियो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तो सोशल मीडिया पर पॉप्लुयर हैं ही लेकिन साथ ही उनकी बेटी भी काफी लोकप्रिय है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अकसर जीवा के साथ अपनी तस्वीरें और विडियो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जीवा भी काफी फेमस हो चुकी हैं। उनके फोटो और विडियो को बहुत पसंद किया जाता है। लोग इस नन्हीं नटखट को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर जीवा का एक नया विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घास पर खेलती हुई नजर आ रही है। यह विडियो धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस का है। इस विडियो को जीवा के आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जीवा इसमें जमीन पर लेटकर खेलती हुई नजर आ रही हैं। साक्षी विडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। वह जीवा से पूछती हैं क्या हुआ और उसके बाद 'हाय' कहती हैं। जीवा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुल 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और इसी से उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UGy5aE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9