Thursday, March 26, 2020

कोरोना के कारण स्पेन में फंसी भारतीय टेटे प्लेयर

कोलकाताभारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमी सरकार कोविड-19 महामारी के चलते उड़ानों की आवाजाही बंद होने के कारण स्पेन में फंसे हुई हैं जहां वह स्पेनिश लीग में खेलने गई थीं। वह स्पेन की राजधानी मैड्रिड से लगभग 12 किमी दूर स्थित मालेगा में स्पेनिश टेबल टेनिस लीग में खेलने के लिए गई थीं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली 14वीं रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी को 24 मार्च को वापस लौटना था। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑडियो संदेश में कहा, ‘मैं सुरक्षित हूं। मेरे क्लब के सदस्य काफी सहयोग कर रहे हैं। वे मुझे भोजन और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैं स्वदेश से मिलने वाले समर्थन से भी खुश हूं। मेरे कोच और संघ के अधिकारी लगातार मेरे संपर्क में है। मुझे 11 मई का टिकट मिला है और उम्मीद है कि तब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मैं वापस लौट जाऊंगी।’ ताकेमी अभी सागरिका मुखर्जी और मोमिता दत्ता के साथ मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन है। उन्होंने कहा, ‘मैं सारे दिन घर में रहती हूं और खुद ही खाना बनाती हूं। जापान की तीन अन्य लड़कियां भी यहां पर मेरे साथ हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39ouzXQ

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9