बीजिंगचीन की पुरुष फुटबॉल टीम ने घोषणा की है कि दुबई से लौटने के बाद उसके सभी खिलाड़ियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव नहीं मिला है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को सान्या पहुंचने के बाद पूरी टीम का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया। जानकारी दी गई है कि बुधवार को पूरी टीम के टेस्ट की रिपोर्ट आई जिसमें सभी कोरोना निगेटिव पाए गए। चीन की टीम पिछले सप्ताह ही विदेश में अपनी ट्रेनिंग पूरी करके स्वदेश लौटी है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस समय दक्षिण के हैनान प्रांत के सान्या स्थित एक होटल में खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। पढ़ें, टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ऐसे में अब जबकि कोई भी खिलाड़ी इस संक्रमण से पीड़ित नहीं पाया गया है तो फिर अब वे गुरुवार से बंद दरवाजों में ट्रेनिंग करेगी। टीम के सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन से पहले हम एक बार फिर से सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट करेंगे।’ चीन ने 2022 वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर की तैयारियों के लिए तीन मार्च से दुबई में ट्रेनिंग करने के लिए 26 खिलाड़ियों का दल भेजा था लेकिन फीफा ने नौ मार्च को कोरोना के कारण आगामी विश्व कप क्वॉलिफाइंग के मैच स्थगित कर दिए थे। टीम का एकमात्र खिलाड़ी चु लेई ने खुद को इस ट्रेनिंग कैंप से अलग रखा था। पिछले रविवार को ही इस बात की पुष्टि हुई थी कि वु लेई कोरोना से संक्रमित हैं और टीम के मुख्य कोच ली तेई दो मार्च को बार्सिलोना में लेई से मिले थे। ऐसे में सभी को पूरी टीम की चिंता होने लगी लेकिन बाद में कहा गया कि सब ठीक है और टीम जल्द ही स्वदेश लौट आएगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Um3X5F
No comments:
Post a Comment