मैड्रिडवर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी ने के खिलाफ लड़ाई में अपनी ओर से योगदान देने का फैसला किया है। उन्होंने अपने देश सर्बिया को 10 लाख यूरो (करीब 8.3 करोड़ भारतीय रुपये) की मदद देने का फैसला किया। इन पैसों से मेडिकल उपकरण खरीदे जाएंगे। जोकोविच ने सर्बिया के समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह पैसा जीवन को बचाने वाले रेसपिरेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरणों को खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा। 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता इस समय स्पेन के मारबेला में फंसे हुए हैं। देखें, उन्होंने कहा, ‘मैं मेरे देश और पूरे विश्व के सभी मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो कोरोना वायरस से लड़ाई में लोगों की मदद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यवश हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोग इससे ग्रसित होतेे जा रहे हैं। मैं और मेरी पत्नी येलेना इस बात की योजना बना रहे थे कि हम कैसे अपने संसाधनों का उपयोग कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।’ सर्बिया में अभी तक कोरोना से सात मौतें हो चुकी हैं और 450 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। खतरनाक कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है और इससे दुनियाभर में अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। चीन से फैले इस वायरस के कारण हर खेल से जुड़े इवेंट और टूर्नमेंट फिलहाल स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xxUBKQ
No comments:
Post a Comment