Friday, March 27, 2020

ओ ब्रायन घर वापसी के लिए धन जुटाने के बाद हुए भावुक

क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रिटेन में अपने परिवार के पास लौटने के लिए जनता से पर्याप्त पैसा जुटाने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए। कोविड-19 महामारी के कारण ओ ब्रायन की तीन बार उड़ान रद्द हो गई थी। वेलिंग्टन का रहने वाला यह 43 वर्षीय क्रिकेटर अब ब्रिटेन में बस चुका है। मानसिक बीमारी के इलाज के लिए ब्रायन न्यूजीलैंड आए थे लेकिन तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए अधिकतर देशों में लॉकडाउन होने और सीमाएं सील कर दिए जाने से वह यहीं फंसे रह गए। देखें, ओ ब्रायन ने तीन उड़ानें रद्द होने के बाद अपने टिकट के पैसे जुटाने के लिए लोगों से अपील की थी। जब वह शुक्रवार को सुबह लेकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनके पास 3660 पौंड की धनराशि हो गई, जबकि उनका लक्ष्य 2250 पौंड जुटाने की थी। इससे अब वह आराम से अपने परिवार के पास लौट सकते हैं। ओ ब्रायन ने भावुक वीडियो संदेश में कहा, ‘मेरी आज सुबह नींद खुली तो अपनी जिंदगी तीसरी या चौथी बार मैं बिस्तर छोड़ने से पहले खूब रोया। मैं सभी दाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं निशब्द हूं। मैं केवल आभार व्यक्त कर सकता हूं। मैं और मेरी पत्नी आपका आभार व्यक्त करते है।’ ओ ब्रायन ने न्यूजीलैंड की तरफ से 22 टेस्ट, 10 वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह पत्नी रोजी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39orN4I

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9