Thursday, March 26, 2020

कोरोना से लड़ने के लिए सिंधु ने दिए 10 लाख रुपये दान

हैदराबादविश्व चैंपियन भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ने कोरोनावायरस की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए 10 लाख रुपये दान देने का फैसला किया है। सिंधु ने यह राशि पांच-पांच लाख रुपये के रूप में दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। सिंधु ने टिवटर कहा, ‘कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच लाख रुपये दान देती हूं’। इससे पहले, दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान दिया। उनसे पहले, पहलवान बजरंग पुनिया अपने छह महीने की सैलरी, पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 50 लाख रुपये और सानिया मिर्जा ने भोजन तथा जरूरी की सामान दान देने का फैसला किया। भारत में कोरोना के अब तक 650 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39fzeLz

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9