Sunday, March 29, 2020

शॉटपुट खिलाड़ी चिकारा डोप टेस्ट में फेल, बैन

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय ऐथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नमेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिए निलंबित कर दिया। चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई 2018 से लागू होगा। आईएएएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसने एक बयान में कहा, ‘27 जुलाई 2018 को खिलाड़ी को टूर्नमेंट से बाहर जांच में दोषी पाया गया। 28 अक्टूबर 2018 को मॉन्ट्रियल में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की अधिकृत लैब में उसके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए।’ चिकारा ने 2018 फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था। वह इसी साल अंतर प्रांत चैंपियनशिप में उपविजेता रहे। नवंबर 2018 में उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया। बाद में उनके बी नमूने की जांच की गई। दिसंबर 2018 में उन्होंने एआईयू से कहा कि उन्हें पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उनके नमूने में पाया गया। उन्होंने 12 मार्च को स्वीकार किया कि उसने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन किया है और लिखित में यह कबूलनामा दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WPeIyY

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9