नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण दुनिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग में शुमार को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और सीमित ओवरों के उप-कप्तान का मानना है कि यदि देश में स्थिति बेहतर हो जाए तो आईपीएल का 13वां एडिशन खेला जा सकता है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ज्यादातर देशों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है। चीन से फैले घातक कोविड-19 से अभी तक 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए ही बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला लिया था। यह लीग पहले 29 मार्च से शुरू होनी थी। पढ़ें, रोहित इन दिनों मुंबई में अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। रोहित ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा कि यदि देश में हालात बेहतर होते हैं तो आईपीएल का आयोजन हो सकता है। रोहित आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते हैं जिसने पिछली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। पीटरसन ने हाल में हिंदी में एक मेसेज शेयर किया था जिसमें उन्होंने भारतीयों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की थी। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली ने कहा कि आईपीएल को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा था, 'परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं है, फिलहाल हम वहीं हैं जहां पहले थे। ऐसे में अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।' यदि आईपीएल रद्द होते हैं, तो यह पहला मौका होगा जब 2008 से शुरू हुई इस लीग का कोई सीजन रद्द करना पड़े। 2009 में लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल को साउथ अफ्रीका में शिफ्ट किया गया था। देखें, कोरोना के कारण बड़े खेल इवेंट को रद्द या स्थगित कर दिया गया है। इस वक्त कोई भी क्रिकेट सीरीज या टूर्नमेंट नहीं खेला जा रहा है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां घर पर ही समय बिता रही हैं जो कोरोना से बचाव का भी एक उपाय है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JgWM8r
No comments:
Post a Comment