मुंबईस्टार ऑलराउंडर की मंगेतर नतासा स्टैनकोविक भी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों को सोशल मीडिया पर जागरूक कर रही हैं। नताशा ने हार्दिक संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने 'घर पर रहें और सुरक्षित रहें' का मेसेज भी लिखा। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए फिलहाल 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है और इस दौरान सभी से घर पर रहने की अपील की गई है। पढ़ें, पेशे से मॉडल सर्बियाई ऐक्ट्रेस नताशा ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें वह हार्दिक के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फोटो फिलहाल का है या पहले क्लिक हुआ है लेकिन जिस तरह का मेसेज उन्होंने इस तस्वीर के जरिए दिया है, उससे यह ताजा हालात के दौरान का लग रहा है। हार्दिक ने इस पर दिल की इमोजी के साथ रिप्लाई किया, जबकि टीम इंडिया के उनके साथी और दोस्त लोकेश राहुल ने भी दिल वाली इमोजी बनाई। पंड्या ने इसी साल 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने सगाई कर ली है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Um3nop
No comments:
Post a Comment