Sunday, March 29, 2020

एनबीए टीम मालिक डोलन कोरोना पॉजिटिव

वॉशिंगटननैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (एनबीए) की टीम न्यूयॉर्क निक्स के मालिक जेम्स डोलन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। टीम ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 64 वर्षीय डोलन अभी इस वायरस के थोड़े कम लक्षण का अनुभव कर रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले वह अमेरिका के पहले टीम मालिक हैं। खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद एनबीए ने दो सप्ताह से अधिक समय के लिए लीग को स्थगित कर दिया है। पढ़ें, अमेरिका में कोरोना वायरस के अब तक 115,547 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1,291 लोग मारे जा चुके हैं। दुनियाभर में इस वायरस से अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2JmgjED

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9