Saturday, March 28, 2020

कोरोना से जंग, PM-केयर्स फंड में 51 करोड़ देगा BCCI

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी आगे आया है। बीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की कि इस वायरस के खिलाफ 'जंग' में उसकी तरफ से 51 करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी। इस खतरनाक वायरस से अब तक दुनियाभर में 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बीच देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना के खिलाफ जंग में सामने आएं और स्वेच्छा से मदद करें। पढ़ें, बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह, बीसीसीआई के पदाधिकारियों और संबद्ध राज्य संघों ने शनिवार को पीएम-केयर्स फंड में राहत के तौर पर 51 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है। देश की आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और COVID -19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के मकसद से यह फैसला किया गया।' बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा, 'अनुरोध करता हूं कि पीएम केयर्स फंड में दान करें। इसकी मदद से हम इस लड़ाई को जीतेंगे। आने वाले दिनों में भी आपादा से लड़ने में सरकार की मदद होगी।' कोरोना से अब तक भारत में भी 800 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QQDmvp

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9