Wednesday, January 12, 2022

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद यूरोप घूम रहे थे जोकोविच? अब भी रद्द हो सकता है वीजा, सफाई देते फिर रहे नोवाक

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार से नोवाक जोकोविच का विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। कोर्ट ने भले ही इस टेनिस स्टार को क्लीन चीट दी हो, लेकिन सवाल अब भी लगातार उठ रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने जोकोविच की ट्रेवल हिस्ट्री पर सवाल उठाए थे। ट्वीट कर पूछा था कि 16 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 17 को उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में क्यों हिस्सा लिया, जहां बच्चे भी शामिल थे। जोकोविच ने फॉर्म में जानकारी दी थी कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान पकड़ने से पहले 14 दिन तक यात्रा नहीं की थी। मोंटेकार्लो में रहने वाले इस खिलाड़ी को इस दो सप्ताह के समय में स्पेन और सर्बिया में देखा गया था। वॉर्न ने तो यह तक पूछ डाला कि क्या नोवाक को कोई मेडिकल छूट मिली थी। अगर ऐसा था तो क्या उसे छूट देने वाले व्यक्ति की पहचान हुई है? तथ्यों को जानने का प्रयास कर रहा हूं क्योंकि विक्टोरिया का नागरिक होने के नाते मैं इस स्थिति से शर्मसार हूं। पूरे मामले पर अब जोकोविच ने सफाई दी है। सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को पोस्ट लिखी और बताया कि बीते हफ्ते मेलबर्न आने पर उनके आव्रजन दस्तावेजों में कैसे गलतियां हुई। कोविड-19 टीकाकरण मामले में जोकोविच का वीजा पहले रद्द और फिर बहाल कर दिया, लेकिन इस कारण उनकी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने को लेकर संशय की स्थिति बन गई। जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी किए गए बयान में अटकलों को 'आहत करने वाला' बताया और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौजूदगी पर लोगों में व्यापक चिंता को कम करने के लिए गलत सूचनाओं को लेकर स्पष्टीकरण देना चाहते हैं। जोकोविच ने कहा कि उन्होंने रैपिड परीक्षण करवाए जो कि नेगेटिव आए थे। बाद में एक परीक्षण पॉजिटिव आया तो उन्होंने सावधानी बरती जबकि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने यात्रा दस्तावेजों में की गई गलती पर बात करते हुए कहा कि इसे उनकी सहयोगी टीम ने पेश किया था। जोकोविच ने कहा, ‘मेरा एजेंट गलत बॉक्स में निशान लगाने की प्रशासनिक गलती के लिए क्षमा चाहता है। यह मानवीय गलती है और निश्चित तौर पर ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया। टीम ने इस मामले को स्पष्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार को अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराई है।’ यह बयान जोकोविच के सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को पोस्ट किया गया जबकि पुरुष वर्ग में विश्व का नंबर एक खिलाड़ी रॉड लेवर एरेना में ऑस्ट्रेलिया के 20 वर्षीय खिलाड़ी ट्रिस्टन स्कूलकेट के साथ अभ्यास कर रहा था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नौ बार के और मौजूदा चैंपियन का अगले सोमवार से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम में भाग लेने को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3K72vM4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9